LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांडेय में लाभार्थि सम्मेलन में शामिल हुई केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मोदी सरकार के योजनाओं को गिनाया

  • कहा अब भी केन्द्र सरकार की योजना से वंचित लोगों तक पहुंचाए योजना का लाभ

गिरिडीह। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को गिरिडीह के अलग-अलग मंडलो में हुए पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस क्रम में भाजपा के गिरिडीह कमेटी द्वारा गांडेय में आयोजित लाभार्थि सम्मेलन में भी शामिल हुई। सम्मेलन में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, पुरुषोतम चाौधरी, प्रकाश यादव, मनोहर यादव, मीतनारायण वर्मा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं सम्मेलन में काफी संख्या में गांडेय विस क्षेत्र के लाभुक पहुंचे हुए थे। इस दौरान लाभुकों को केन्द्र मोदी सरकार से मिले योजना के फायदे से अवगत कराया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब भी कई ऐसे गांव है, जहां के लाभुकों को केन्द्र सरकार की योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन ग्रामीणों तक पहुंचना जरुरी है। और उन्हें मोदी सरकार के योजनाओं से जोड़ना जरुरी है। जिससे मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां खुद जनता गिना सके। इसके बाद भाजपा के गांडेय विधानसभा के मोहनडीह गांव में किसान चाौपल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में गांव के किसानों ने हिस्सा लिया। मौके पर किसानों को मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी भी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा दिया गया। कहा गया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इधर किसान चाौपाल में कई किसान शामिल हुए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons