Latestकोलकातावेस्ट बंगाल

बंगाल में निष्पक्ष चुनाव का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शादा आश्वासन दिया

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा नेता अमित शाह ने अपने बंगाल दौरे पर शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई को आश्वासन दिया कि राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा चुनाव केंद्र सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने की उम्मीद है। शाह ने भाजपा की एक आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए राज्य इकाई को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ताकि पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर राज्य में अगली सरकार बना सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि केंद्र की जन-समर्थक नीतियों के बारे में आम लोग अवगत हों।

बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक के बाद कहा कि बैठक के दौरान अमित शाह जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान हिंसा के बारे में आशंकित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करेगा। उन्होंने हमसे कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ताकि हम अगली सरकार बना सकें। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य में हिंसा में पार्टी के 120 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और उसके कुशासन को उजागर करने के लिए कहा।

भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा कि अमित शाह ने हमसे लोगों को यह बताने के लिए कहा है कि कैसे राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, क्योंकि ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में उनके क्रियान्वयन की अनुमति नहीं दी। हमें कुशासन और राज्य में तृणमूल कांग्रेस शासन के भ्रष्टाचार के बारे में भी लोगों से बात करने को कहा गया है। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जिलों और गांवों में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों से बात करने को कहा। प्रदेश भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा है कि हमें एक मसौदा योजना तैयार करने के लिए कहा गया है जिसमें हम उन कामों के बारे में बात करेंगे जो भाजपा सत्ता में आने पर करेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons