LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान

  • पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपाई हुए शामिल, अंबेदकर चौक से टॉवर चौक तक लगाया झाड़ू

गिरिडीह। स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को भाजपाईयों के द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें संकल्प यात्रा जन सभा में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, स्वच्छ भारत अभियान के गिरिडीह संयोजक गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी समेत कई भाजपाई शामिल हुए मुसलाधार बारिश के बीच शहर के कुछ हिस्से में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी और गणेश मिश्रा समेत कई नेताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर खुद सफाई में जुट गए और अंबेडकर चौक से लेकर टावर चौक तक सफाई की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई अभियान में हर एक की भागीदारी चाहते है। आम लोग इस अभियान से जुड़े और खुद अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखें। इसी उद्देश्य से पीएम मोदी लगातार लोगों से अपील करते हुए सेवा पखवाड़ा मना रही है और इसी अभियान का एक हिस्सा भी स्वच्छ भारत अभियान भी है।

सफाई अभियान में पूर्व सांसद रविन्द्र राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत, संजीत सिंह पप्पू, शालिनी वैशखियार, प्रो0 विनिता कुमारी, रंजन सिंह, विनय सिंह, दिनेश यादव, महेश राम, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, अजय रंजन, दीपक शर्मा, मनोज संघई समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons