झुमरखेलवा पहाड़ी के पास अनियंत्रित टेम्पू पलटा, करीब आधा दर्जन लोग घायल
- जमामो माता मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे लोग
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना अंतर्गत झुमरखेलवा पहाड़ी के पास अनियंत्रित टेम्पू होकर सड़क के किनारे पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु महिला को चोट लगी। एक महिला किशोरी देवी को माथा में गंभीर चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई। आस-पास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस से सभी घायलों को तिसरी अस्पताल ईलाज के लिए भेजा गया।
बताया जाता है कि खरगडीहा के चांदपहरी गांव से शनिवार को तिसरी देवरी प्रखंड के सीमा पर स्थित चर्चित जमामो माता मंदिर पूजा व दूध अर्पित करने टेम्पू से दस ग्यारह महिला व युवती जा रहे थे। झुमरखेलवा पहाड़ी के पास सड़क काफी डाउन है जहाँ टेम्पू ड्राइवर टेम्पू को न्यूटल में ले जा रहा था। टेम्पू न्यूटल में होने से अनियंत्रित होकर पहाड़ी के अंतिम मोड़ पर पलट गया। टेम्पू पलटने के बाद ड्राइवर भाग गया। सड़क से गुजर रहे सुजीत यादव सहित कई लोगों ने टेम्पू में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस को फोन कर सभी घायलों को तिसरी अस्पताल भेजा गया।
डाक्टर महेश्वरम के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल बसंती देवी, संजू देवी, चंपा देवी, प्रमिला देवी, रूप देवी, विपाशा देवी का प्राथमिक उपचार की गई। किशोरी देवी को गंभीर चोट माथा में लगने से डाक्टर महेश्वरम ने उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया। टेम्पू में सवार सुनीता कुमारी ने बताई की झुमरखेलवा पहाड़ी के पास टेम्पू को बंद कर दिया था। जब टेम्पू अनियंत्रित होने लगी तो हम टेम्पू से कूद कर जान बचाई। टेम्पू में सवार दस ग्यारह लोग थे। सभी जख्मी हो गए।