तिसरी में असंतुलित हो कर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त
गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के कटकोको मोड़ के पास रविवार दोपहर को असंतुलित होकर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इा घटना में बाइक चालक भागदेव रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल भागदेव को एंबुलेंस से इलाज हेतु तिसरी सामुदायिक अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि घायल भागदेव रविदास देवरी प्रखंड के सोबरा गांव का रहने वाला था। वह बाइक से ससुराल नईटांड़ जा रहा था। इस दौरान गुमगी की ओर जाने के दौरान बीच रास्ते में कोको मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गया। जिससे चेहरा और हाथ पैर में चोट लगी है। तिसरी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। घटना की जानकारी मोबाइल से परिजनों को दी गई है।
Please follow and like us: