LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कोलडीहा 20 नंबर में विवादित जमीन की नापी को लेकर भीड़े दो पक्ष

  • जमकर चला पत्थर, एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल
  • एक तरफ से आजसू नेता समेत जेएमएम समर्थक और डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार
  • दूसरे पक्ष से वार्ड पार्षद समेत स्थानीय लोग

गिरिडीह। विवादित जमीन की नापी को लेकर शनिवार को शहर के कोलडीहा बस डिपो के समीप 20 नंबर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनंांे पक्षों के बीच जमकर ईट पत्थर चले। यहां तक कि हार्वे हथियार भी निकाला गया। जख्मी महिला रिंकी देवी के सिर पर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी पुलिस जवानों के साथ मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्ष के लोगांे को खदेड़ कर भगाया। इस दौरान विवादित जमीन के नापी का काम बंद करा दिया गया। मारपीट का आरोप आजसू नेता कंपू यादव, जेएमएम समर्थक बिनोद यादव और जिला आपूर्ति विभाग में डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार डीलो उर्फ दीपक जायसवाल समेत उसके गुर्गो पर लगा है।

इधर एक पक्ष के भुनेश्वर यादव के बेटे राजन यादव, वार्ड पार्षद कमल सिंह और किशोर भुइयां ने आजसू नेता कंपू यादव, जेएमएम समर्थक बिनोद यादव और डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार दीपक जायसवाल पर आरोप लगाते हुए कहा की कोलडीहा 20 नंबर का एक प्लॉट का हिस्सा करीब 42 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी है। लेकिन सदर अंचल और नगर थाना पुलिस के साथ मिली भगत कर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि इसी क्रम में तीनांे के इशारे पर शनिवार को सदर अंचल के अधिकारी और कर्मी बगैर नोटिस के जमीन नापी के लिए आ गए। जिसका विरोध किए जाने पर आजसू नेता, जेएमएम समर्थक और डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार व उनके गुर्गे ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

इधर दूसरे पक्ष के आजसू नेता कंपू यादव ने कहा कि जमीन किसका है ये मायने नहीं रखता, लेकिन दूसरे पक्ष के दावेदार ने एक बार भी जमीन का कागजात नही दिखाया। इतना ही नहीं ऑनलाइन नापी का आदेश भी निकला और 25 जून को नापी का वक्त तय किया गया। इसके बाद भी दूसरे पक्ष के राजन यादव, किशोर भुइयां और वार्ड पार्षद कमल सिंह ने अपने इलाके के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर साजिश करते हुए पथराव किया।

इधर नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नापी बंद करा दिया गया है। लेकिन सदर अंचल के अधिकारियो द्वारा जमीन का मालिकाना हक दीपक जायसवाल को ही बताया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons