बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गया जेल
गिरिडीह। बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को निमियाघाट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों बाइक चोरों को धनबाद जिले के बरवाअड्डा से गिरफ्तार किया। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अपराधी अब भी फरार है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि दोनों चोर धनबाद के बरवाअड्डा के रहने वाले अशोक महतो और नंदकिशोर चैधरी हैं। दोनों शातिर गिरोह के सदस्य है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों ने बीते 10 जून को पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से एक बाइक की चोरी की थी। दोनों को उनके बरवाअड्डा स्थितघर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि दोनों ने निमियाघाट के बैंक आफ इंडिया परिसर में खड़े बाइक की चोरी के साथ डुमरी से भी एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।
Please follow and like us: