गिरिडीह के खरियोदीह डैम में नहाने गए दो दोस्त एक अब गहरे पानी में है डूबा
गिरिडीह
गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के खरियोदीह डैम में नहाने गए दो दोस्त में एक युवक डैम में डूब गया। डूबने के क्रम में एक युवक सागर कुमार किसी तरह खुद को डैम के गहरे पानी ने निकलने में सफल रहा। वही दूसरा युवक सोनू दास अब भी डैम के गहरे पानी में ही डूबा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग डैम पहुंचे। तो जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ डैम पहुंचे। और युवक को डैम से निकलाने में जुट गए। लेकिन जिस जगह नहाने के दौरान सोनू के डूबने की बात सामने आई है। वो स्थान काफी गहरा है। और सोनू के डूबे हुए भी तीन घंटे से अधिक हो गया।

लिहाजा पचम्बा थाना पुलिस अब स्थानीय एक गोताखोर बुलाकर सोनू को निकालने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुशार पचम्बा थाना के शंशाकबेड़ा का रहने वाला है। बताया ये भी जा रहा है की दोनो अपने घर वालो को जानकारी दिए बगैर खरियोडीह डैम में नहाने गया था। परिजनों के अनुशार दो माह बाद सोनू की शादी होने वाला था। जबकि इसी मार्च में उसकी बहन की शादी होने वाली है। लिहाजाए सोनू के अब भी डैम में डूबे होने के कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।