LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी थाना क्षेत्र में अलग अलग घटना में दो की मौत

  • चंदौरी गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
  • जमामो गांव में तालाब में डुबने से बच्ची की मौत

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत चंदौरी गांव के हरिजन टोला में पारिवारिक विवाद के कारण पति बिनोद तुरी ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे स्वजनों व गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है कि चंदौरी के हरिजन टोला के बिनोद तुरी की उनकी पत्नी के साथ गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद बिनोद गुस्सा में पहले घर का टेम्पू के सामने का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद अनाज में रखने वाला दवा को खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर घरवालों ने बेलाटांड़ में इलाज करवा कर घर दोपहर को ले आये। अचानक शाम को तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। बता दें कि मृतक बिनोद अपने पीछे पत्नी के अलावे दो लड़की व एक लड़का छोड़ गया। ग्रामीणो के अनुसार बिनोद की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। हमेशा गुस्सा करता था। पत्नी बबिता देवी ने कहा कि पति बीमार था। जिसके कारण मौत हो गई।

दुसरी घटना लोकाय थाना के अन्तर्गत जमामो गांव की है जहां तालाब में डूबने से दस वर्षीय किशोरी राखी कुमारी की मौत गुरुवार दोपहर को हो गई। मृतका किशोरी जमामो मध्य विद्यालय का चौथी कक्षा की छात्रा थी। बताया जाता है कि जमामो गांव के रंजीत शर्मा की पुत्री राखी कुमार गुरुवार दोपहर को अपने भाई व दोस्तो के साथ मछली पकड़ने गई थी। इस दौरान फिसल कर तालाब के गहरे पानी मे चली गई। पानी मंे जाने के बाद बचाने को लेकर चिल्लाने लगी। साथ में मछली पकड़ रहे साथी व भाई दौड़ कर घर सूचना देने गया। घरवाले जब तक पहुंचे राखी तालाब में डुब चुकी थी। इस घटना से परिजन काफी मर्माहत है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons