LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ के ओराडी डैम में डुबने से दो बच्चों की मौत

  • परिजनों समेत ग्रामीणों के नही थम रहे आंसू
  • नहाने के दौरान गहरे पानी के कारण डैम में डुबे नवनीत कुमार और वैभव

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना इलाके के ओराडी डैम के गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। रविवार को डेम में डुबे दोनों बच्चों का शव जब बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में हहकार मच गया। बच्चों का शव देखकर लोगांे की आंखे नम हो गई। रविवार दोपहर डैम में नहाने गए 11 वर्षीय नवनीत कुमार और दस वर्षीय वैभव का शव देर शाम तक डैम से बाहर निकाला गया। दोनो के शव को निकालने के लिए खंडोली डैम से गोताखोरों की टीम आई हुई थी। लिहाजा, काफी प्रयास के बाद दोनों के शव बाहर निकला गया। बच्चों का शव देखकर पिता नकुल साहू और सुभाष अग्रवाल के आंखो से आंसू थम ही नही रहे थे।

जानकारी मिलने के बाद ही जमुआ बीडीओ और थाना प्रभारी भी घटनास्थल पहुंचे थे। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने बच्चो के परिजनों को हिम्मत बंधाया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद जमुआ थाना पुलिस ने दोनो बच्चों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार जमुआ बाजार निवासी सुभाष अग्रवाल और नकुल साहू के बेटे नवनीत कुमार और वैभव अपने दो दोस्तो के साथ जमुआ से करीब एक किलोमीटर दूर औराडी डैम नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नवनीत और वैभव नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और दोनों डूबने लगे। दोनो ने मदद के लिए आवाज भी लगाई। दोनो को चिल्लाते देख उसके दोनो साथी वहां से भाग कर जमुआ बाजार में लोगों को जानकारी दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की भीड़ डैम के समीप जुटी। लेकिन तब तक दोनो बच्चे गहरे पानी में समां चुके थे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने दोनो को खोजा, लेकिन जब दोनो बच्चो का शव नही मिला। तो गोताखोरो की टीम भी पहुंची और काफी देर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद दोनो के शव को बाहर निकाला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons