LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बिरनी के केंदुआगढ़ा मोड़ पर हाईवा और बाइक के बीच हुई टक्कर, पत्नी की मौत

  • घटना में पति गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना इलाके के केंदुआगढ़ा मोड़ में सोमवार को हाईवा और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति केदार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल केदार वर्मा का इलाज फिलहाल धनबाद में चल रहा हैं।

बताया जाता है कि केदार वर्मा अपनी पत्नी सुनीता देवी को लेकर अपने ससुराल टाटो सेघर लौट रहा था। इसी दौरान केंदुआगढ़ा मोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से केदार के बाइक की टक्कर हो गई। घटना में सुनीता देवी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि केदार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने केदार वर्मा को इलाज के लिए बिरनी के स्वास्थ केंद्र भेज दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ही घटना की जानकारी केदार के परिजनों को दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। मौके पर सुनीता देवी का शव देख परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। इस दौरान परिजनों ने घटनास्थल में कुछ देर तक हंगामा भी किया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। इधर बिरनी पुलिस ने सुनीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons