LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

  • पंचायती राज व्यवस्था की विशेषता की जानकारी उपलब्ध कराना उद्देश्य: अनिल यादव

गिरिडीह। राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची के तत्वाधान में सोमवार को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन निदेशक अनिल कुमार यादव एवं मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रमुख एवं उप प्रमुख को पंचायती राज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। कहा कि जानकारी के अभाव में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो पाती है। वहीं प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज के कानून व्यवस्था की विशेषताएं, त्रिस्तरीय पंचायती विकास योजनाएं, ग्राम पंचायत बजट सतत् विकास लक्ष्य आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में गिरिडीह प्रमुख पूनम कुमारी, बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी, धनवार प्रमुख गौतम सिंह, तीसरी प्रमुख राजकुमार यादव, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, डुमरी प्रमुख उषा देवी, जमुआ ऊपप्रमुख रबुल हसन रब्बानी, गिरिडीह उपप्रमुख सौरभ कृष्ण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons