LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

तिसरी पुलिस ने दो धंधेबाजों के साथ जब्त किया अरुणाचल प्रदेश ब्रांड का शराब

गिरिडीहः
तिसरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके के पुलिस निरीक्षक परमेशवर लियांगी और थाना प्रभारी पिकूं प्रसाद के ज्वांईट आॅपरेशन में नैयाडीह मोड़ के समीप से ब्रांडेड शराब से लोड वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तिसरी थाना पुलिस ने दो धंधेबाजों को भी दबोचने में सफलता पाया। पुलिस के हत्थे चढ़े धंधेबाजों में सोनू कुमार और मनीष कुमार शामिल है। पुलिस के अनुसार इस इलाके में काफी पहले से शराब के धंधेबाजों का सिडिंकेंट सक्रिय है। जो इन रास्तों से बिहार के जमुई जिले में शराब का खेप आपूर्ति करता है। सोमवार को ही पुलिस ने जिस नैयाडीह मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान लगाया था। वह बिहार को जोड़ने वाला मुख्य रोड बताया जाता है। जांच के दौरान ही तिसरी पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। और जांच अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक मारुति वैन को पकड़ा। जिसमें अरुणाचल प्रदेश सेल का स्टीकर लगा हुआ मैकडेवल कंपनी का करीब 250 बोतल से भरा हुआ पेटी रखा था। जांच अभियान में पकड़ाए शराब के स्टाॅक को तिसरी थाना पुलिस जब्त कर थाना ले गई। वहीं जिन दो धंधेबाजो को दबोचा गया। पूछताछ में सोनू और मनीष ने कबूलते हुए बताया कि वे इस स्टाॅक को धनबाद के निरसा से बिहार लेकर जा रहे थे। अरुणाचल प्रदेश के इन ब्रांडेड शराब की मांग बिहार में सबसे अधिक होने की बात दोनों धंधेबाजों ने कबूला है। इधर दोनों धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रकिया में पुलिस जुटी हुई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons