LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • पीड़ित महिला ने 17 अक्टूबर को दर्ज कराई थी प्राथमिकी

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने तीन बच्चे की मां के साथ बलात्कार सहित कई अपराध के मामले में संलिप्त गुमगी निवासी श्रीराम विश्वकर्मा को कांड संख्या 102 धारा 328, 354, 376, 363, 506, 509 के तहत में न्यायिक हिरासत में रविवार को भेजा गया। बताया जाता है कि पीड़ित महिला के आवेदन पर गत 17 अकटूबर को तिसरी थाना में मामला दर्ज की गई। जिसके बाद से आरोपी श्रीराम फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर खिजुरी से तिसरी पुलिस ने श्रीराम को गिरफ्तार किया। श्रीराम दो बच्चे का पिता है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बलात्कार करने, धमकी, अपहरण आदि कई आरोप लगाया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons