LatestNewsकोडरमाझारखण्डस्पोर्ट्स

खेल प्रतियोगिता में चमक रही है ग्रामीण प्रतिभाएं: शालिनि

  • प्रथम जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
  • खिलाडियों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

कोडरमा। कोडरमा जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रथम जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन कर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के चयनित सिनियर कुश्ती के प्रतिभागी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरायकेला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोडरमा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर प्रथम जिला स्तरीय महिला/पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ वीर हनुमान की पूजा अर्चना के साथ हुई। साथ ही अतिथियों ने फीता काट कर व नारियल फोड़कर विधिवत् रूप से उद्घाटन किया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शालिनि गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्णवाल, सचिव आकाश सेठ, संयुक्त सचिव कुमार सौरव, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, मिथलेश सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप प्रधान शालिनि गुप्ता ने कहा कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब…..ऐसे कथनों को ग्रामीण अंचल के खेल प्रतिभाएं अपने परिश्रम और लगन से जुठलाने का कार्य कर रही है। संसाधनों के अभाव होने के बाबजूद अपने होसलों से जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर खेल कूद प्रतिगोगिता में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रही है। कुश्ती गांव से लेकर शहर तक छाई हुई है। कोडरमा के खिलाड़ी भी दमखम दिखा रही है। खेल में हार जीत नही बल्कि खेल भावना से मायने रखती है। उन्होंने आगे कहा कि कबड्डी और कुश्ती देशी खेल है। जिस पर ध्यान दिया जा रहा है। खेल में बालक बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ सामाजिक विकास और एकता को भी बल मिलता है। जिला कुश्ती संघ युवाओं को सीधे तौर पर खेल से जोड़ने के साथ दमखम दिखाने का मौका प्रशिक्षण व प्रतियोगिता के माध्यम से दे रही है। जिप प्रधान ने कहा कि कोडरमा के लिए यह गौरव की बात है कि यहाँ राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2014 मे आयोजन हो चुका है।


जिस मंे देश के सभी राज्यों के खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया था। युवाओं को सीधे तौर पर खेल से जोड़ कर खेल जगत में सब से बड़े आयोजन में हरियाणा की फोगाट बहने झुमरी तिलैया में अपना दमखम दिखाई है। उन्होंने आगे कहा कि कोडरमा के युवा खिलाड़ी ओलंपिक में शामिल हो और गोल्ड मेडल जीत कर देश का सिर गौरव से ऊँचा कर दें। युवाओं को चाहिए कि वो इस खेल को अपना कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि देशी खेलांे के विकास से ही प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रही है और समाज की तरक्की की सीढ़ियों पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।


संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा और सचिव आकाश सेठ ने कहा कि भले ही हरियाणा के हर गली मोहल्ले में कुश्ती के प्रतिभागी घर-घर में अपनी प्रतिभा को जोहर दिखा रहे है। ठीक उसी प्रकार झारखंड के अलग-अलग इलाकांे से प्रतिभागी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की अमीठी छाप छोड़ेगे। प्रतियोगिता में हाथ मिला कर कुश्ती की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रीति सिन्हा, कबिता देवी, शुभम कुमार, श्रवण कुमार, सुशील अग्रवाल, सुजीत नायक, रितेश साहू आदि उपस्थित थे।

  • राष्ट्रीय कुश्ती के लिए कोडरमा के तीन खिलाडियों का हुआ चयन

कोडरमा जिला के अतुल आनंद, प्रदीप कुमार एवं अनमोल कुमारी का चयन राष्ट्रीय बीच जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें तीन पहलवान हरियाणा के हिसार में अपना दमखम दिखाएगे। इसके लिए ये तीनों प्रतिभगी हरियाणा के हिसार में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इधर राष्ट्रीय स्तर पर इन तीन प्रतिभागियों के अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को जिप प्रधान के द्वरा सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons