LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पार्टी के 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने निकले तिसरी के झामुमो कार्यकर्ता

  • गिरिडीह रवाना होने से पूर्व क्षेत्र में निकाला जुलूस

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में झामुमो का 50वां स्थापना दिवस को लेकर जेएमएम के प्रखंड रिंकू बरनवाल और बीससूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीम के नेतृत्व में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिशन स्कूल से नारा लगाते हुए हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद करते हुए तिसरी गांधी मैदान पहुंचकर गिरिडीह में हो रहे कार्यक्रम में शामिल के लिए निकल पड़े।

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा आज झामुमो पार्टी का 50वां स्थापना दिवस समारोह है। इसी को लेकर तिसरी से सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिडीह झंडा मैदान पहुंच रहे है। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे बड़े बड़े नेता पहुंचेंगे। जिससे हमलोगां को मार्ग दर्शन मिलेगा की पार्टी में संगठन कैसे मजबूत हो जो आगामी 2024 का चुनाव में फिर झामुमो की सरकार बनेगी।

वहीं बीससूत्री अध्यक्ष ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी झामुमो के सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और सैंकड़ों की संख्या में गिरिडीह कार्यक्रम में जा रहे है। इससे साफ प्रतीत होता है झारखंड में विकास हो रहा है और जनता का झुकाव झामुमो पार्टी की ओर है। इस मौके पर जेएमएम नेता अरविंद मुर्मू, लालो मुर्मू, सुरेश मरांडी, करीम अंसारी, मतियूस हेम्ब्रॉम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons