कर्ज दिलाने के नाम पर लाई गई महिला के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- गांडेय के साई ढाबा होटल में होता था देह व्यापार, ढाबा मालिक और महिला दलाल हुई फरार
गिरिडीह। गांडेय थाना क्षेत्र के सांई ढाबा होटल में देह व्यापार के लिए होटल संचालक द्वारा लाई गई महिला समेत तीन आरोपी को पुलिस दबोचने में सफल रही। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में गांडेय थाना क्षेत्र के अहारडीह गांव निवासी जियाअुल अंसारी, मो. इंजियाम्मुल अंसारी, और इरफान अंसारी शामिल है। गिरफ्तार तीनां आरोपियों ने कबूला है कि उनलोगों ने महिला को गांडेय के सांई ढाबा होटल में बुलवाया था।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने बच्चें को लेकर सांई ढाबा होटल पहुंची थी। पीड़िता को बुलाने के लिए तीनों आरोपियों ने जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव निवासी रिंकू देवी का सहारा लिया। वहीं रिंकू देवी ने भी कर्ज दिलाने की बात कहकर पीड़िता को गांडेय बुलाई थी और कहा कि बेंगाबाद में वो किसी को जानती है जो उसे कर्ज दे सकता है। रिंकू देवी के कहने पर पीड़िता बुधवार की शाम पहले गांडेय पहुंची। जहां गांडेय बाजार में रिंकू देवी ने उसे सांई ढाबा होटल में खाना खिलाया। इस बीच होटल संचालक शंकर रवानी के इशारे पर तीनों आरोपी जियाउल, इरफान और इंजामुल हक होटल पहुंचे।
रिंकु देवी पीड़िता को केबिन में छोड़कर ढाबा संचालक से अकेले बात करने लगी। इस बीच तीनों आरोपी वहां पहुंचे और तीनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब पीड़िता शोर मचाने लगी, तो कई स्थानीय लोग वहां जुटे, और गांडेय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक होटल संचालक शंकर रवानी और रिंकू देवी वहां से फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को दबोचने में सफल रही। इस दौरान पुलिस को होटल से शराब के बोतल के साथ सिगरेट समेत कई और आपत्तिजनक समान भी मिले है। गांडेय पुलिस की मानें तो सांई ढाबा होटल में काफी पहले से देह व्यापार का काम होता रहा है।