LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आदर्श कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय युवा महोत्सव, निकाली गई रंग यात्रा

  • छात्र छात्राओं ने रंग यात्रा में झारखंडी की संस्कृति को किया प्रस्तुत

गिरिडीह। धनवार में संचालित आदर्श कॉलेज में विनोभा भावे यूनिवर्सिटी के द्वारा गृरुवार तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुवात धनवार बाजार में रंग यात्रा निकाल कर की गई। इस दौरान रंग यात्रा को आदर्श कॉलेज के प्रिंसिपल बिमल कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन दिवसीय युवा महोत्सव में मेजबान टीम आदर्श कॉलेज धनवार समेत विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के 20 से अधिक कॉलेज के स्टूडेंट शामिल हो रहे है।

गुरुवार को अलग-अलग कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा रंग यात्रा निकाल कर की गई। इस दौरान कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स झारखंड की संथाली संस्कृति से जुड़े कलाकृतियों के साथ रंग यात्रा में शामिल हुए। धनवार के पुनीत राय स्टेडियम से निकल कर रंग यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस क्रम में छात्र छात्राएं द्वारा झारखंडी संस्कृति पर नृत्य करते दिखे।

वहीं मेजबान टीम आदर्श कॉलेज धनवार के छात्र छात्राओं ने झारखंड की कृषि संस्कृति करम और अखरा से जुड़े कलाकृतियों के साथ रंग में शामिल हुए। जबकि कोडरमा के ग्रीजली कॉलेज के छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े कलाकृति के साथ निकले और नाव में सर्वधर्म पुजारियों के साथ प्रदर्शन करते दिखें। जबकि बगोदर के घांघरा कॉलेज, चतरा मॉडल कॉलेज, साइंस सेंटर बगोदर समेत कई अन्य कॉलेज के छात्र छात्राएं रंग यात्रा में शामिल हुए और झारखंड की संस्कृति की प्रस्तुती की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons