LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में गिरिडीह स्काॅलर बीएड काॅलेज की छात्रा पूजा सलूजा को मिला तीसरा स्थान

राज्यपाल ने की नाम की घोषणा, तो राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्री ने किया आॅनलाईन सम्मानित

गिरिडीहः
गुरु तेग बहादुर सिंह के 400वें प्रकाश पर्व को लेकर जमशेदपुर वीमेंस काॅलेज द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गिरिडीह के स्काॅलर बीएड काॅलेज के डीएलएड की छात्रा पूजा सलूजा ने तीसरा स्थान हासिल की। पहले और द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों के साथ सोमवार को स्काॅलर बीएड काॅलेज की छात्रा पूजा के नाम की घोषणा राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु ने की। वहीं नाम घोषणा के साथ राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्ययम से पूजा सलूजा को सम्मानित भी किया। इधर पूजा सलूजा का नाम तीसरे स्थान पर रहने के बाद स्काॅलर बीएड काॅलेज प्रबंधन की प्रभारी प्राचार्य शालिनी खोवाला और डीएलएड की प्रभारी हरद्वीप कौर ने खुशी जाहिर करते हुए काॅलेज की युवा छात्रा पूजा सलूजा को बधाई दी। जबकि काॅलेज के निदेशक विकास खेतान, जोरावर सिंह और ध्रुव संथालिया ने भी छात्रा पूजा के सफलता को काॅलेज के लिए गर्व की बात कहा।

स्काॅलर बीएड काॅलेज के निदेशकों ने पूजा सलूजा को उनके बेहतर उपलब्धि पर सम्मानित भी किया। बताते चले कि जमशेदपुर वीमेंस काॅलेज द्वारा गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रकाशोत्सव के मौके पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें राज्य के कई काॅलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें गिरिडीह बीएडी काॅलेज की छात्रा पूजा सलूजा भी शामिल हुई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान पूजा सलूजा ने गुरु तेग बहादुर सिंह के जीवन को संपूर्ण मानव समाज के लिए वैरागमयी और मानव सेवा के प्रति समर्पित बातों का वर्णन की। जिसमें वीमेंस काॅलेज प्रबंधन ने गिरिडीह की इस युवा छात्रा को तीसरा स्थान दिया था। जिसके नाम की घोषणा राज्यपाल ने की। तो आॅनलाईन कार्यक्रम के माध्यम से पूजा सलूजा को राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons