LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह भाजयुमो का युवा सम्मेलन संपन्न, पूर्व सांसद राय ने कहा मोदी के दिल में भारत है तो भारत के दिल में मोदी

गिरिडीहः
भाजयुमो के गिरिडीह का युवा सम्मेलन मंगलवार को साहु सदन में हुआ। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के मंत्री राम विचार नेताम और पूर्व सांसद रवीन्द्र राय भी शामिल हुए। वहीं सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। सम्मेलन की शुरुआत जनसंघ और भाजपा के संस्थापकों के तस्वीर के समक्ष द्वीप जलाकर और वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र की संपति बताया। और कहा कि देश के युवा मोदी के साथ मजबूती के साथ खड़े है। मंत्री नेताम ने कहा कि भाजयुमो के एक-एक कार्यकर्ता एकजुटता और मजबूती के साथ एनडीए और भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने में जुट जाएं। क्योंकि ये देश को तीसरी बार सुरक्षित हाथों में सौंपने का चुनाव है। जबकि पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने गिरिडीह को भाजपा का गढ़ बताते हुए कहा कि अगर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हर चुनौती को स्वीकार लिया कि एनडीए के उम्मीदवार चुनाव जीताना है। तो कोई चुनौती बड़ा नहीं है बल्कि, युवा मोर्चा के लिए राह आसान होता जाएगा।

पूर्व सांसद राय ने कहा कि अभी देश के दिल में मोदी है तो मोदी के दिल में सुरक्षित देश बनाना। क्योंकि मोदी ने काश्मीर से 370 को खत्म किया है। तो भाजपा का भी लक्ष्य हर बूथ से 370 वोट हासिल करना है। और इस काम को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आगे पहुंचा सकते है। इधर जनसभा में युवा मोर्चा के रंजीत राय, सांसद चाौधरी के बेटे पीयूष चाौधरी, आजसू अध्यक्ष गुड्डु यादव, कुमार सौरभ, आकाश सिंह, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार गुड्डु, संदीप देव, शुभम पांडेय, दिनेश तिवारी, लखन गुप्ता, सुमित पांडेय, आकाश साव, रुपेश कुंदन, मुरारी सोनार, नररज नयन समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons