LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर

  • गंभीर अवस्था में महिला को किया गया रेफर

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के पास कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र ने राह चलती एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। जिससे उक्त वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को गावां सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बताया गया खेसनरो निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी बेटी के साथ माल्डा गाय देख कर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में पांडेडीह मोड़ पर गदर से माल्डा कोचिंग पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र ने अपाची बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उक्त महिला सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। छात्र बाइक काफी तेज रफ्तार से चला रहा था।

इधर डॉक्टर काजिम खान ने कहा कि उक्त महिला के सर में गंभीर चोट लगी है। जिससे महिला अचेत अवस्था में चली गई है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons