मंत्री रामेश्वर उरांव के सरकारी शिक्षक और विद्यालय के विरोध में दिए गए बयान से शिक्षक नाराज
- शिक्षक संघ के सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के सरकारी शिक्षक और विद्यालय के विरोध में दिए गए बयान का झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ विरोध जताया है। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह के आह्वान पर आज जिला के शिक्षक संघ जिला इकाई के सरकारी शिक्षकों ने अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।

साथ ही कहा कि जब तक वित्त मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि मंत्री महोदय को पता होना चाहिए कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में झारखंड के सरकारी विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। साथ ही वर्ष 2018 में राज्य को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसे लेकर तत्कालिन शिक्षा सचिव को केन्द्र सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया गया था। झारखंड के सभी सरकारी शिक्षक इस क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने में जुटे हैं। ऐसे में मंत्री के बयान से शिक्षक अपमानित महसूस कर रहे हैं।
मंत्री के ब्यान पर विरोध करने वालों में झा.रा.मा. शि.सं, के सचिव मो. अख्तर अंसारी, मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, पुलेज मारणी, पापिया सरकार, संध्या संथालिया, अमृता कुमारी, भावना कुमारी, गीता कुमारी, सपना कुमारी, कुसुम कुमारी, भावना कुमारी आदि शामिल है।