LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

मिशन चन्द्रयान-3 में रही गिरिडीह के दो युवा वैज्ञानिकों की भूमिका बेहद खास, सफलता के बाद मिले ढेर सारी बधाई

गिरिडीहः
मिशन चन्द्रयान-3 के सफलता ने देश को खुशियांे में झूमा दिया। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया। तिरंगा लिए लोगों ने अपने उत्साह का भी खूब प्रदर्शन किया। लेकिन इसरो प्रमुख समेत इसरो के 11 वैज्ञानिकों समेत कई जूनियर वैज्ञानिकों की भूमिका भी मिशन चन्द्रयान-3 की सफलता को लेकर खूब रहा। इसी मिशन में गिरिडीह के दो युवा वैज्ञानिक बेंगाबाद के रवि और जिला मुख्यालय के पचंबा के पेठियाटांड के वैज्ञानिक रजत भदानी का भी योगदान सामने आया। और जब भूमिका सामने आई, तो गिरिडीह के दोनों युवा वैज्ञानिकों के सफलता पर उन्हें जमकर बधाई भी मिलनी शुरु हुई। पेठियाटांड के स्वर्गीय विनोद भदानी के बेटे रजत भदानी के परिवार में तो उत्साह देखते ही बना। लेकिन सफलता का उत्साह मनाने के लिए रजत के घर पर नहीं होने से परिवार के सदस्यों में कुछ मायूसी भी रही। लिहाजा, जब बुधवार की शाम चन्द्रयान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव को टच डाउन किया। तो रजत का पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। और रजत को बधाई देना शुरु कर दिया। पल भर में ही रजत को बधाई देने के लिए सैकड़ो कॉल उसके नंबर पर आने लगे। वहीं दुसरे दिन रजत के सगे-संबधियों से संपर्क किया गया। तो सगे-संबधियों ने जानकारी दिया कि अब रजत दुर्गा पूजा में गिरिडीह आएगा। और जब आएगा, तो पूरा पेठियाटांड उसके स्वागत में उमड़ पड़ेगा। क्योंकि इसरो प्रमुख के नेत्तृव में रजत भदानी का भी योगदान मिशन चन्द्रयान के प्रति रहा। वैसे खुद रजत ने सोशल मीडिया में इस अनूठे पल की तस्वीर को शेयर किया। जिसमें कई लोगों ने कमेंट्स के तौर पर रजत को बधाई देते दिख रहे है। वैसे सगे-संबधियों की मानें तो रजत मिशन चन्द्रयान-2 के अभियान में भी शामिल रहा था। उस वक्त भी रजत को मिशन के सफल होने की पूरी उम्मीद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons