गावां प्रखंड मुख्यालय में किया गया न्याय रथ चलंत वाहन कार्यक्रम का आयोजन
कई मामलांे का हुआ निष्पादन
गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को झालसा के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह न्याय रथ चलंत वाहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह से आए जिले न्यायधीश आशीष अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता राजकिशोर प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता व प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सभी ने आमजनों को बारी बारी से प्रोजेक्ट मानवता श्रमेव वंदते एवम प्रोजेक्ट कर्तव्य के बारे में बताते हुए जागरूक किया। साथ ही इस दौरान लोगो की समस्याएं को भी सुना गया एवं उनके द्वारा प्राप्त आवेदनों को भी संबंधित विभाग में अग्रसारित किया गया।
ऐसे आयोजन से लोगों से जुड़ी समस्याओं का होगा निदान
मौके पर जिला न्यायधिस आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं प्रवासी मजदूरों को कोविड -19 के समय काफी हद तक मदद पहुंचेगी। जानकारी दी गई कि जेल में बंद लोगों को सरकार द्वारा एसटी एससी जैसे लोगों को जिनका आर्थिक स्त्रोत 9 हजार से कम है उसे झालसा के तहत निःशुल्क में वकील मुहैया कराया जाएगा। जिससे वह अपने संबंधित मामलों का निष्पादन करा सकेंगे।
मौके पर मो. मुमताज हाशमी, संतोष कुमार, सुबोध कुमार, सहदेव साव, हीरा देवी, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, अनुरूपा देवी, संजू देवी, कंचन देवी, रविन्द्र कुमार, मो मरगूब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।