LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आदिवासी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया तिलका माँझी का जन्मोत्सव

समाज के लोगों ने तिलका मांझी के जिवनी पर डाला प्रकाश

गिरिडीह। गांवां प्रखण्ड के जमडार पंचायत अन्तर्गत कारीपहाड़ी चैक पर गुरुवार की दोपहर तिलका मांझी आदिवासी एकता कमिटी द्वारा तिलका मांझी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जमडार मुखिया प्रतिनिधि बलराम मुर्मू व पंचायत समिति सदस्य संतोष मरांडी मौजुद थे। कार्यक्रम की शुरुआत कमेटी के सदस्यों व उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों द्वारा तिलका मांझी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। इसके साथ ही ढोल नागाडो के साथ उनका गुणगान किया गया।
मौके पर उपस्थित जमडार मुखिया प्रतिनिधि बलराम मुर्मू ने तिलका मांझी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में अग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयाँ लड़ी थी और समाज को एक जुट करने का कार्य किये थे। कहा कि आज भी उनके याद मंे आदिवासी समाज के लोग एक जुट होते हैं और उन्हे याद करते हैं। साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज को एक करने का कार्य करते हैं।
मौके पर संतोष बेसरा, अनिल टुडु, सुरेश हांसदा, छोटू मूर्मू, बिष्णु मुर्मु सहित आदिवासी समाज के कई लोग मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons