गांवा प्रखंड में पांच मुखिया को छोड़कर जनता ने सभी को नकारा
- जीत के बाद कई पंचायतों में निकाला गया विजय जुलूस
गिरिडीह। गावां प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत में जनता ने इस बार 5 मुखिया को छोड़कर बाकी सभी को नकार दिया है। सोमवार को जीत दर्ज करने के बाद सभी मुखिया विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जताया। इसी कड़ी में सोमवार को बादीडीह से नवनिर्वाचित मुखिया मुन्नी देवी, पंसस सदस्य अशोक यादव के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में शामिल मुखिया मुन्नी देवी और पंसस सदस्य अशोक यादव ने सभी का आभार जताया। वहीं गावां भाग 2 से जिला परिषद प्रत्याशी पवन चौधरी व गावां मुखिया कन्हाई राम के समर्थकों द्वारा भी विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जताया गया। इसके अलावा नगवां मुखिया मो. मिराज ने भी चुनाव जीतने के बाद घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जताया और हर दुख सुख में साथ रहने की बात कही।
Please follow and like us: