LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह में पहले चरण में हुए चुनाव की मतगणना की गति बहुत ही धीमी

  • छह घंटे में सिर्फ दो मुखिया प्रत्याशी के परिणाम की हुई घोषणा
  • सदर प्रखंड के पहाड़पुर से मुनि हेंब्रम और गांडेय के बड़कीटांड से रूखसाना बनी मुखिया

गिरिडीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत हुए चुनाव का मतगणना मंगलवार से शुरू हो गया है। गिरिडीह बाजार समिति में सदर प्रखंड के अलावे जमुआ व गांडेय प्रखंड का मतगणना का कार्य शुरू किया गया। दोपहर तक सिर्फ दो ब्लॉक के मुखिया पद पर हुए विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई।

हलांकि जिला प्रशासन ने दावा किया गया था की सुबह आठ बजने के साथ ही प्रत्याशी और समर्थको के राउंडवार सूचना मिलनी शुरू हो जाएगी, लेकिन दोपहर दो बजे तक मतगणना कार्य में लगे अधिकारियो द्वारा न तो किसी प्रत्याशी के हार जीत की कोई सूचना ही दी गई और न ही पत्रकारों को किसी स्तर से सूचना उपलब्ध कराई जा रही थी। हालात ऐसे थे की एक तरफ पहले चरण में जिले के गिरिडीह के सदर प्रखंड के साथ गांडेय और जमुआ के प्रत्याशी इंतजार करते रह गए। जबकि मतगणना का कार्य तय वक्त सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा पहले राउंड की आधिकारिक सूचना करीब ढाई बजे दी गई। वो भी महज सिर्फ दो मुखिया प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई।

गिरिडीह के सदर प्रखंड के पहाड़पुर से मुनि हेंब्रम को मुखिया घोषित किया गया। आधारिक सूचना के अनुसार पहाड़पुर से मुनि हेंब्रम को जहां 1424 मत मिले, तो उसके निकटम प्रतिद्वंदी उर्मिला हांसदा को 836 मत हासिल हुए। इसी प्रकार मुनि हेंब्रम ने 588 वोट से मुखिया निर्वाचित हुई। तो गांडेय के बड़कीटांड से रूखसाना को ही 1258 वोट मिले, और उनकी निकटम प्रतिद्वंदी सोनी कुमारी को 713 मत हासिल हुए। इस प्रकार रूखसाना 545 वोट से मुखिया निर्वाचित हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons