LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

रामनवमी पर रात दस बजे तक निकलेगा धार्मिक जुलूस

  • आपदा प्रबंधन विभाग जारी करेगा नया गाइडलाइन

रांची। विभिन्न हिन्दू संगठनों के बाद आज झारखंड सरकार ने रामनवमी पर धार्मिक शोभा यात्रा रात 10 बजे तक निकालने का निर्देश जारी किया है। सरकार ने विभिन्न संगठनों की मांग को संज्ञान में लेते हुये धार्मिक यात्रा निकालने का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विदित हो कि झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूर्व में रामनवमी के मौके पर शाम को 6 बजे तक ही अखाड़ा निकालने का निर्देश जारी किया था। जिसका पूरे झारखंड में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिसे देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा समय सीमा को बढ़ाकर दस बजे रात किया गया है। इस संबंध में आज शाम तक आपदा प्रबंधन नई गाइडलाइन जारी करेगा। नई गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम छः बजे तक से बढ़ाकर रात दस बजे तक कर दी गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons