LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मनरेगा मजदूर संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  • एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के दुर्गा मंडप समीप मनरेगा मजदूर संघ के द्वारा गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मजदूर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र साव की अगुवाई में प्रखंड के मजदूरों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मौके पर मजदूर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र साव ने कहा कि होली को देखते हुए होली समारोह का आयोजन किया गया है। कहा कि जिस तरह इस साल बड़े धूम धाम से मनाया गया। इसी तरह हर साल होली समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने तिसरी प्रखंड की सभी मनरेगा मजदूर को होली की बधाई दी।

मौके पर सचिव राजू मंडल, सोनू यादव, विकास साव, संजय मंडल, विनोद राय, नरेश मोदी, चंद्र देव यादव, अशोक राय, राजा राम मुर्मू, परवेज आलम और रविंद्र यादव मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons