LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

भाजपा के गिरिडीह मंडल की बैठक संपन्न, संगठन ने कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ दिया, अब कार्यकर्ताओं का दायित्वः शाहाबादी

गिरिडीहः
भाजपा कार्यालय हरिचक में शुक्रवार को पार्टी के गिरिडीह मंडल स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मंत्री नवीन सिन्हा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व महापौर सुनील पासवान भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद मंडल कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि पार्टी ने एक-एक कार्यकर्ताओं को काफी कुछ दिया है। अब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे संगठन को दे। क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र और जनता सर्वोपरी है। ऐसे में उनके समस्याओं का समाधान होना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि संगठन जब भी कार्यकर्ताओं से उनकी मेहनत मांगेगा, एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए हर वक्त तैयार है। केन्द्र के मोदी सरकार के सात सालों का सफल कार्यकाल कार्यकर्ताओं के बलबूते ही बढ़ा है। पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि कोरोना काल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को सबल और आत्मविश्वास का भरोषा जगाया। जिसके सहारे अब कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ।

इधर बैठक को संबोधित करते हुए प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भाजपा के झंडे तेल राष्ट्र व जनता की सेवा का सफर ऐसे ही जारी रहेगा। कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव की घोषणा होने वाली है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने की जरुरत है। निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी एक शानदार प्रदर्शन करेगी। वहीं बैठक को कार्यक्रम प्रभारी नवीन सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मोर्या, जिला कार्य समिति सदस्य राजेश जायसवाल, गोपाल विश्वकर्मा, मनोज सिंह, लवण मंडल, दीपक पंडित, मनोज मंडल, शिवानी देवी समेत कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons