शौच के लिए तालाब जा रहा व्यक्ति गिरिडीह रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के चपेट में आया, हुई मौत
स्थानीय युवकों ने पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह
गिरिडीह के रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति ककी मौत हो गई। हालांकि मालगाड़ी के बोगी से मालगाड़ी के चपेट में आने से पहले मृतक के सिर पर चोट लगने की बात कही जा रही थी। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को पहले स्टेशन रोड और झरियगादी के युवक रूपेश रजक, झामुमो नेता रॉकी सिंह, राजू यादव और जैकी समेत अन्य युवकों ने ही जख्मी व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भिजवाया। घटना सुबह साढ़े सात बजे के करीब का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद जख्मी राजेन्द्र महतो का भाई गुनगुल महतो भी अस्पताल पहुंचे। और भाई को बचाने वाले युवकों के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार गांडेय के अम्बाताण्ड के पत्थरोडीह के रहने वाले 50 वर्षिय राजेन्द्र महतो झरियगादी के एक खटाल में ही काम करते है। शनिवार की सुबह शौच के लिए खटाल से कुछ दूर पर तालाब जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह स्टेशन से हर रोज की तरह मालगाड़ी गुजर रहा था। कान से कम सुनाई देने के कारण राजेन्द्र महतो को मालगाड़ी की आवाज़ सुनाई नही पड़ा। और राजेन्द्र महतो मालगाड़ी के चपेट में आ गया। मालगाड़ी से झटका लगने के बाद 50 वर्सिए राजेन्द्र महतो दूसरे पटरी पर फेंका गया। घटना के वक़्त यही युवक स्टेशन में मोर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान जख्मी राजेन्द्र महतो पर नज़र पड़ने पर इन युवकों ने उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां राजेन्द्र का इलाज चल रहा है।