पूर्व विधायक के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
- मणिपुर हिंसा को लेकर विधायक बाबुलाल मरांडी पर साधा निशाना
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान तिसरी चोक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री बिरेन सिंह इस्तीफा दो, केंद्र सरकार मुर्दाबाद, महिलाओं की इज्जत से खेलना बंद करो, अमित साह इस्तीफा दो सरीखे नारे लगाए। मौके पर माले नेता मुन्ना राणा, जयनारायण यादव, मुन्ना गुप्ता, छोटी यादव, आलोक, पिंटू कुमार सहित कई माले के कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मणिपुर में हजारों हजार घर उजड गए है। दो महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। ऐसी घटना भाजपा शासन में क्यों हो रही है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना पर स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी चुप्पी साधे हुए है। वे केवल भाजपा में सत्ता पाने का लालसा रखते है। उन्होंने कहा मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को तत्कालीन इस्तीफा दे देना चाहिए।