LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बस हादसे में जान गवाने वाले आठ सिख श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास

  • दर्द बांटने हजारों की संख्या में जुटे सिख समेत दूसरे समुदाय के लोग
  • माता गुजरी ने किया आत्मा की शांति के लिए अरदास
  • प्रधान सेवक गुणवंत सिंह ने दिया हेमंत सरकार को धन्यवाद, कहा घटना के बाद मिला पूरा सहयोग

गिरिडीह। रांची जाने के क्रम में बस हादसे में जान गवाने वाले आठ सिख श्रद्धालु की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को शहर स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में अंतिम अरदास किया गया। अंतिम अरदास के दौरान उन आठ दिवंगत आत्मा की तस्वीर लगाकर श्रद्धांजलि दी गई।

विदित हो कि बस हादसे में जिसमे कमलजीत कौर, गुरुद्वारा के सेवादार सुरजीत सिंह, जगजीत कौर, रविंद्र कौर, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कौर, हरमीत सिंह शिवा और अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी। जिन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड के कई जिलों के साथ-साथ बिहार और बंगाल के सिख समुदाय के श्रद्धालु अंतिम अरदास में जुटे थे। मौके पर धनबाद से माता गुजरी रागी जत्था गुरुद्वार पहुंचा था। गुरुद्वार में अखंड पाठ का समापन हुआ। वहीं माता गुजरी रागी जत्था ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा ने कहा की यह घटना काफी दर्दनाक है। लेकिन सिख समुदाय के दर्द को बंाटने के लिए हर समाज के लोग सामने आए। मारवाड़ी युवा मंच जैसी संस्था ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। प्रधान सेवक मोंगिया ने राज्य के हेमंत सरकार और सदर विधायक सोनू के साथ हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल और हजारीबाग जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस दुःखद बेला में राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक एक लाख का मुआवजा उपलब्ध कराया। इसे दर्द तो कम नही होने वाला, लेकिन परिजनों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

अंतिम अरदास में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा नेता सुरेश साव, चुन्नुकांत, जिलध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ भाजपा नेता संदीप डंगाईच, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, पूर्व प्रधान डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, अजीत सिंह चावला, ऋषि सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरुवेज सिंह कालरा समेत हजारों की संख्या में कई दूसरे समुदाय के श्रद्धालु जुटे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons