LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कलश स्थापन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंडप में नो दिनों के नवरात्र के अनुष्ठान की शुरुवात 151 कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा तिसरी दुर्गा मंडप से चौक बाजार होते हुए गाजे बाजे के साथ निकले कलश यात्रा में 151 महिलाएं, बेटियां ने माथा में कलश लिए निकली गायत्री मंदिर स्थित तालाब में पहुंच कर विधि विधान के साथ मां दुर्गे का पूजा और कलश में जल भर कर वापस दुर्गा मंडप पहुंची।

कलश यात्रा को सफल करने में पूजा समिति के अध्यक्ष किशोरी साव, प्रेम अग्रवाल, यशवंत सिन्हा, मुरली बरनवाल, देव कुमार, राजू सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।

Please follow and like us:
Hide Buttons