पति ने पहली पत्नी व बच्चों को घर से निकाल की दूसरी शादी
- पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के सांख निवासी अजय यादव 35 वर्ष पिता दोदी महतों की शादी 10 वर्ष पूर्व तिसरी के मंझिलाडीह निवासी संजू देवी से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा इसके बाद दो बच्चे भी हुए। बाद में पति ने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने लगा व उनलोगों को घर से मायके भगा दिया। दो साल से विवाहिता अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। इधर कुछ दिन पूर्व पता चला कि महिला का पति अजय यादव दूसरी शादी कर लिया है। जानकारी मिलने पर महिला ने अपने मां पिता के साथ गावां आकर गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
आवेदन में कहा गया है कि उसका पति हमेशा मारपीट करता था व 2 लाख रुपये मायके से मांग कर लाने कहता था। देने में असमर्थ होने पर मारपीट कर भगा दिया। इधर पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इधर गावां पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।