इंटक के गिरिडीह इकाई ने कबरीबाद खदान में किया प्रदर्शन, मोदी सरकार पर बोला हमला
गिरिडीहः
गुरुवार का दिन मजदूरों से ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के विरोध का रहा। श्रम कानून में किए गए बदलाव और कृषि बिल में संशोधन के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक के गिरिडीह इकाई ने यूनियन के हड़ताल को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया। इंटक के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेत्तृव में सीसीएल के कबरीबाद खदान में प्रदर्शन किया। और काला बिल्ला लगाकर केन्द्र सरकार के नीतियों पर हमला बोला। प्रदर्शन में क्षेत्रिए कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार के अलावे महादेव कुम्हार, जोगिंदर दास, उपेन्द्र विश्वकर्मा, दर्शन भूंईया, प्रेम कुमार, रेवत साव, अराधना मंडल समेत कई शामिल थे। जो कबरीबाद खदान के समीप काला बिल्ला लगाकर श्रम कानून में किए गए बदलाव के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने दुबारा काम करना शुरु कर दिया। लेकिन करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के दौरान खदान में उत्पादन ठप रहा। तो लोडिंग-अनलोडिंग का काम भी ठप कर दिया गया।