गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर नकली गुटखा बनाने के धंधेबाज को दबोचा, मशीन और गुटखा जब्त
गिरिडीहः
गिरिडीह के दो थानों की पुलिस ने गुरुवार की शाम शहर के मोहलीचुंवा में छापेमारी कर नकली गुटखा बनाने वाले आरोपी को दबोचा है। कारवाई नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान द्वारा ज्वांईट रुप से किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेश साहु मोहलीचुंवा स्थित अपने घर पर ही बहार कंपनी का नकली गुटखा और तुलसी बनाता था। करीब पांच लाख के स्टॉक के साथ आरोपी सुरेश साहु के घर से मशीन भी जब्त किया गया है। जिसे वो नकली गुटखाा तैयर करता था। जब्त स्टॉक की कीमत करीब डेढ़ के करीब आंका गया है। जबकि जब्त मशीन भी करीब दो क्विंटल का है। जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश साहु पिछले कई महीनों से अपने घर पर ही मशीन लगाकर नकली बहार गुटखा और जर्दा तुलसी बनाकर आपूर्ति किया करता था। इसी बीच नगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी सुरेश साहु के घर छापेमारी किया। और घर पर छापेमारी के क्रम में मशीन के साथ नकली बहार गुटखा का स्टॉक जब्त हुआ। कार्रवाई दो घंटे तक लगातार चला। अब पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी सुरेश साहु अपने घर पर नकली गुटखा बनाकर कहां-कहां आपूर्ति किया करता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है।