LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गायत्री परिवार ने 121 महिलाओं का कराया पुशंवन संस्कार

  • गिलोई के साथ खीर खिलाकर संस्कारित बच्चे का कराया संकल्प

कोडरमा। गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा मंगलवार को राज्य भर में महिला दिवस के मौके पर आयोजित पुशंवन संस्कार पर कोडरमा के विभिन्न इलाकों में 121 महिलाओं को गिलोई एवं खीर खिलाया गया। ताकि आने वाले बच्चे संस्कारिक बनें।

कोडरमा में आओ गढें संस्कारवान पीढी के आंदोलन प्रमुख संतोष वर्णवाल एवं पुशंवन संस्कार की जिला संयोजिका सुनीता सिंह ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वारा के द्वारा आओ गढें संस्कारवान पीढी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत झारखंड में महिला दिवस के दिन की गई है। कोडरमा में भी प्रत्येक माह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि गिलोई में बर, पीपर का मिश्रण बनाकर इसकी खुशबू सुंघाई गई। गिलोई से स्वस्थ, बर से दीर्घायु और पीपर से बच्चे तेजस्वी बनेंगे। गायत्री मंदिर में गुरुद्वारा रोड की पूनम कुमारी, तिलैया बस्ती की ज्योति कुमारी, असना इंदरवा की रेणु कुमारी, बाइपास रोड की सीमा यादव, पानीटंकी रोड की रूबी कुमारी तथा असनाबाद की कविता कुमारी रीना कुमारी का पुशंवन संस्कार कराया गया।

वहीं मरकच्चो के तीन स्थलों जामूद दशारो और मरकच्चो में 57, जयनगर और कोडरमा प्रखंड में 7-7, चंदवारा में 19, सतगावां में 6 तथा डोमचांच में 25 पुशंवन संस्कार कराए गए। स्थानीय गायत्री मंदिर में हवन और मंत्रोच्चारण कार्यक्रम महेंद्र मोदी के द्वारा कराया गया।
मौके पर ट्रस्टी नीलम शाहाबादी, कौशल्या चौधरी, महेंद्र मोदी, मृत्युंजय भास्कर, राजेश कुमार व अन्य प्रखंडों में गायत्री परिवार के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons