LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गावां पुलिस ने पिहरा में अवैध शराब के खिलाफ चलाया सघन छापेमारी

तीन किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट

गिरिडीह। गावां थाना पुलिस की ओर से मंगलवार को अवैध जावा महुआ शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रखंड के पिहरा पंचायत के पिहरा, जगदीशपुर और धरधरवा में लगभग तीन सौ किलो जावा महुआ शराब को नष्ट कर दिया।


इस बाबत थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कहा कि अवैध कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में सअनि बीएन मुर्मू समेत सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons