चार पहिया वाहन ने बाइक सवार सहायक अध्यापक को मारी टक्कर, गंभीर
- प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किया रेफर
गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत भण्डारी पंचायत के कनोदवा पुल के पास मुख्य सड़क पर मोड़ पर अज्ञात चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर से सहायक अध्यापक अनिल यादव बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ में बैठे बासो यादव को हल्की चोट लगी। आस-पास के लोगांे की मदद से घायल अनिल यादव को एम्बुलेंस से तिसरी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उसे गिरिडीह रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार घंघरीकुरा के डमूर गांव के अनिल यादव तेतरिया मध्य विद्यालय के सहायक अधयापक है। विद्यालय की उपस्थिति का कागजात जमा करने अपने घर से तिसरी बीआरसी निकले थे। तभी दुर्घटना के शिकार हो गये।
Please follow and like us: