LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

आठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  • संजय आनंद लाठकर बने अपर पुलिस महानिदेशक अभियान

रांची। सोमवार को सरकार ने आठ आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में संजय आनंद लाठकर भा0पु0से को अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं असीम विक्रांत मिंज भा0पु0से (2005) धनबाद के वरीय पुलिस अधिक्षक कोल्हान क्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड के पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह भा0पु0से (2006) को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया है। कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक झारखंड के रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपमहानिरीक्षक, रेल झारखंड रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। कन्हैया मयूर पटेल को उपमहानिरीक्षक बोकारो के पद पर पदस्थापित किया है। संजीव कुमार भा0पु0से पुलिस अद्यीक्षक पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अद्यीक्षक धनबाद के पद पदस्थापित किया गया है। वहीं चन्दन कुमार सिन्हा भा0पु0से पुलिस अद्यीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड, रांची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अद्यीक्षक पलामू के पद पदस्थापित किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons