LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

मूसलाधार बारिश से अभ्रख नगरी का मौसम हुआ सुहाना

कोडरमा। इंतजार की घड़ियां हुई खत्म और वो पल आ गया जिसका प्रकृति पूरे साल बेसब्री से इंतजार करती है। जी हां, मानसून आ गया। पश्चिम बंगाल से कोडरमा के रास्ते चुपके से झारखंड में शनिवार को मानसून प्रवेश कर गया। कोडरमा में शाम से मानसूनी फुहारें बरसने लगेंगी। वहीं घंटों मूसलाधार बारिश हुई। वहीं पूरा बाजार सुनसान नजर आया। लोग अपने अपने घरों में ही रहे। अगले 24 घंटे में राज्य के सभी हिस्से में मानसून के बादल पहुंच जाएंगे। मौसम विभाग ने मानसून के कोडरमा में भी प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर दी। अगले 24 घंटे में झारखंड के सभी इलाकों में मानसून के पहुंचने जैसी परिस्थिति बन चुकी है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और बंगाल के गंगा के तटों के आसपास बना लो प्रेशर अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय हिस्से में सक्रिय हो गया है। अगले दो-तीनों में इसका प्रभाव भी झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में दिख सकता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons