LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

धनबाद न्यायाधीश स्व. उत्तम आनंद की हत्या की हो उच्चस्तरीय जांच: राजेश सिन्हा

  • कहा झारखंड में कानून व्यवस्था बदहाल, नही है कोई भी सुरक्षित

गिरिडीह। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के झारखंड के जॉइंट सेक्रेटरी सह माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि जज स्व. उत्तम आनंद की हत्या मॉर्निंग वॉक के दरम्यान जान बूझकर ऑटो के द्वारा कराई गई है। वह सड़क से किनारे थे जानबूझकर ऑटो से मारा गया। कोई भी सीसीटीवी कैमरा का वायरल वीडियो में देख सकता है।

उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है। कोई आदमी अब कब तक सुरक्षित रहेगा कुछ बताया नही जा सकता है। कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था काफी बदहाल स्थिति में है। बर्तमान समय में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नही है।

कहा कि गिरिडीह जिला प्रशासन गिरिडीह के सभी सरकारी सीसीटीवी की जांच करें 50 प्रतिशत से अधिक जंग लगा हुआ मिलेगा। जिला प्रशासन 500 कैमरा भीड़ भाड़ वाले इलाके को चिन्हित कर के या भागने वाले हरेक मोड़ या साईड एरिया में लगा दे तो निश्चित क्राइम रुकेगा। कहा कि छोटे मोटे क्राइम का में फ्री फायर, गांजा, दारू, नशीला पदार्थ का सेवन से हो रहा है जो धड़ल्ले बिक रहा है। इन तमाम चीजो का कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के झारखंड के तमाम सदस्य विरोध करता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons