LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

मंद पड़ते गिरिडीह के विकास को लेकर 24 दिसबंर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजनः शालिनी वैशखियार

गिरिडीहः
मंद पड़ते गिरिडीह के विकास के मुद्दे पर भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार 24 दिसबंर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन करेगी। शनिवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने तंज कसते हुए कहा कि एकीकृत बिहार हो या झारखंड गठन के बाद का गिरिडीह। देखा जाएं तो जिले की पहचान अब खोती जा रही है। स्वास्थ सुविधाओं के अभाव में मरीजों का रेफर होना, और स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ खराब होते औद्योगिक माहौल ने पूरा सूरत ही बदल दिया है। यहां तक कि रेल सुविधा के लिए अब गिरिडीह त्राहिमाम कर रहा है। घरेलू एयरपोर्ट की सुविधा होना चाहिए। लेकिन वह भी नदारद है। क्योंकि राज्य के अधिकारी नहीं चाहते कि जिले का सही तरीके से विकास हो। और कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों के लापरवाही का फायदा अधिकारी उठा रहे है। भाजपा नेत्री शालिनी ने कड़े हमले करते हुए कहा कि गिरिडीह जिले में सिर्फ दो काम पर फोकस किया जा रहा है। और वो है जमीन का वैद्य और अवैध कारोबार के साथ ठेकेदारी प्रथा। पूरा जिला और अलग-अलग दलों के प्रतिनिधी और जनप्रतिनिधी इन दो कामों पर ही फोकस कर रहे है। लेकिन उनका सवाल भी यही है कि क्या आखिर इन कामों से जिले के युवाओं का सपना पूरा होगा, या जरुरतमंदो की उम्मीद पूरी होगी। भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर ही उन्होंने 24 दिसबंर को शहर के झंडा मैदान से रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया है। जिसे लोगों में एक बेहतर जनप्रतिनिधी चुनने के प्रति जागरुकता बढ़े, आयोजन महिलाओं से लेकर युवा और पुरुष तक शामिल होगें। आयोजन की जानकारी एसडीएम और पुलिस पदाधिकारियों को दिया जा चुका है। महिला और पुरुष के बीच होने वाले रन फॉर में पहला, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को 5100 सौ का नद पुरस्कर देकर सम्मानित किया जाएगा। इधर प्रेसवार्ता में ब्रजकिशोर गुप्ता, संगीता वैशखियार, राजकुमार चरणपहाड़ी, उत्कृष पांडेय और सोना प्रकाश समेत कई समर्थक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons