तिसरी में दीवार गिरने से बच्ची की मौत
- परिजनों में शोक की लहर
गिरिडीह। गिरिडीह के तिसरी थाना के सिरसिया गांव में 12 वर्षीय बच्ची सविता मुर्मू की मौत मिट्टी के दीवार गिरने से हो गई। सविता गांव के दिनेश मुर्मू की बेटी थी। घटना सोमवार की देर शाम का है। जब दिनेश मुर्मू के घर के पीछे मिट्टी का दीवार तोड़ा जा रहा था। इसी क्रम में दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। जिसके चपेट में सविता आ गई, इस दौरान उसे परिजनों ने तिसरी के स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने सविता को मृत घोषित कर दिया। जानकरी के अनुसार सविता दिनेश की तीसरी बेटी थी। जबकि दिनेश को छः बेटी है।
Please follow and like us: