उसरी नदी में डुबने से मंगरोडीह गांव के चार बच्चों की हुई मौत
- एक ही गोतिया के थे तीन बच्चियां व एक बच्चा, खरना पूजा को लेकर स्नान करने गई थी वर्ती
- घटना के बाद गांव में मचा कोहराम, परिचनों का हाल बेहाल
गिरिडीह। गिरिडीह शहरी इलाके से दो किलोमीटर दूर मंगरोडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना में एक साथ दो परिवार के चार बच्चांे की मौत उसरी नदी में डूबने से हो गई। चारों बच्चे आपस में एक ही गोतिया के बताए जा रहे है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है। जब खरना पूजा के लिए गांव की महिलाएं नदी स्नान और प्रसाद लाने गांव से आधा किलोमीटर दूर उसरी नदी गई हुई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ गांव के मदन सिंह की 10 साल की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी, श्याम सिंह की नतिनी दीक्षा कुमारी और महेश सिंह का 12 साल का बेटा मुन्ना कुमार भी नहाने गया हुआ था। नहाने के कर्म में पांचों बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए।
इस दौरान महिलाएं वापस तो लौट गई। लेकिन नदी में डूबे बच्चो की कोई जानकारी परिजनों को नही मिल पाई। इस दौरान नदी से लौटे एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिसे जानकारी मिली वही नदी की ओर दौड़ पड़ा। नदी तट पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पहले दो बच्चों को गहरे पानी से निकाला और शहर के नर्सिंग होम ले गए। जहां दोनांे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नदी में डुबे ओर दो बच्चे को भी बाहर निकाला गया। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गांव के ही श्याम सिंह की नतिनी दीक्षा भी पर्व मानने नाना घर आई हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार उसरी नदी तट पर जिस स्थान पर घटना हुई। वहां ग्रामीणों द्वार पूजा और अर्घ्य देने के लिए घाट भी तैयार किया जा रहा था।