LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मुंद्रा राइस मिल में फिर एक कर्मी की हुई मौत, दिखा फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही

  • परिजनों समेत माले नेताओ ने किया गेट जाम
  • कहा समय पर होता इलाज तो बच सकती थी जान

गिरिडीह। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना के औद्योगिक क्षेत्र के विश्वासडीह में संचालित मुंद्रा राइस मिल में गैस से दम घुटने से 23 वर्षीय सद्दाम आलम की मौत शनिवार की शाम को हो गई। मृतक की मौत धनबाद में इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद माले नेता राजेश सिन्हा और राजेश यादव समेत परिजनों ने फैक्ट्री गेट के बाहर जाम कर धरना पर बैठ गए, लेकिन लापरवाह फैक्ट्री मालिक और मैनेजर ने गेट खोलना तक जरूरी नहीं समझा। इससे परिजनों और माले नेताओ का आक्रोश ओर भड़क गया।

वैसे इस घटना के बाद दूसरी बार भी इसी मुंद्रा राइस मिल का लापरवाही सामने आया। क्योंकि मृतक के पेट में गैस जाने के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन ने सद्दाम को फैक्ट्री के भीतर ऐसे ही छोड़ दिया। इस दौरान जब दूसरे कर्मियो को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सद्दाम को लेकर पहले सदर अस्पताल पहुंचे। फीर वहां से सद्दाम को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के क्रम में सद्दाम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सद्दाम बीते कई महीनो से मुंद्रा राइस मिल में काम कर रहा था। इसी क्रम में शनिवार को जब सद्दाम फैक्ट्री के भीतर मशीन वेल्डिंग कर रहा था। तो वेल्डिंग करने के दौरान गैस उसके पेट में चला गया। इस घटना की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन को वक्त पर मिल गया था, लेकिन प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती और उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons