ओमान में टावर के नीचे दबने से बगोदर के प्रवासी मजदूर की हुई मौत
- परिजनों में शोक की लहर, परिवार में अकेला वाला था मृतक धनेश्वर महतो
गिरिडीह। रोजगार के तालाश में दूसरे देश जाने वाले प्रवासी मजदूरों की मौत का मंजर रह रहकर देखने को मिल रहा है। खास तौर पर गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की मौत लगातार जारी है। गुरुवार को भी बगोदर के घाघरा गांव निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत मुस्लिम देश ओमान में मोबाइल टावर में काम करने के क्रम हो गई। घटना बुधवार की देर शाम को हुई, लेकिन परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक धनेश्वर महतो की पत्नी गीता देवी, दोनों बेटे साजन कुमार और कुंदन कुमार में शोक है। क्योंकि परिवार में मृतक इकलौता कमाने वाला था। घटना के बाबत जानकारी मिलने के जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर महतो पिछले कई महीनो से ओमान में मोबाइल टावर में काम किया करता था। इसी क्रम में बुधवार को मृतक टावर पर चढ़ कर काम कर रहा था। तो पूरा टावर ही गिर पड़ा। इसी टावर के नीचे दबने से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।