LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

खंडोली में तैरता हुआ मिला अंडा व्यवसायी के पुत्र का शव, परिजन मर्माहत

  • चर दिन लापता था 22 वर्षीय जसीम चिस्ती, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो के रहने वाले अंडा व्यवसायी का 22 वर्षीय पुत्र जसीम चिस्ती का शव शुक्रवार की सुबह खंडोली डैम में तैरता हुआ मिला। शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे जसीम चिस्ती का शव डैम में तैरता हुआ देखा गया। सुबह जॉगिंग और स्विमिंग के लिए गए लोगां की नजर जब जसीम चिस्ती के शव पर पड़ी तो उन्होंने मामले की जानकारी बेंगाबाद थाना को दिया। जानकारी मिलने के बाद बैंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को डैम से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर जानकारी मिलने के बाद जसीम के परिजन भी खंडोली डैम पहुंचे थे। जसीम के शव पर परिजनों की नजर पड़ते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक जसीम पचम्बा के बोडो निवासी वसीम चिसती का बेटा था और 12वीं का छात्र था। वह विगत चार दिनों से गायब था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की सही से जांच कराने की मांग की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons