गांवा के झोलितरी जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
- पिहरा के बाराडीह का रहने वाला था मुतक सहदेव, मंगलवार को ही घर से था गायब
गिरिडीह। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब के झोलितरी जंगल में गुरुवार की शाम 52 वर्षीय सहदेव सिंह का शव पड़ा मिला। दोपहर जब स्थानीय ग्रामीण उधर से गुज रहे थे, तो जंगल में शव को देखा। इसके बाद मामले की जानकारी गांवा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सहदेव के चेहरे में जख्म के गंभीर निशान दिखे। वहीं सिर पर भी जख्म पाएं गए। मामले को पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव सिंह गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा के बाराडीह गांव का रहने वाला था और बीतें मंगलवार को ही घर से निकला था। लेकिन देर रात सहदेव नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे काफी तलाशा। इसके बाद गांवा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं दो दिन बाद मृतक का शव जंगल में पड़ा मिला।